इंटरनेशनल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक युवा प्रॉपर्टी निवेशक की कहानी इन दिनों काफी चर्चा में है। आमतौर पर लोग अपने लिए एक अच्छा घर खरीदने का सपना देखते हैं, लेकिन 32 साल के रवि शर्मा ने अलग रास्ता चुना है। उनके पास एक-दो नहीं बल्कि 23 से ज्यादा संपत्तियां हैं, फिर भी वे खुद अपने घर में नहीं बल्कि किराए के मकान में रहते हैं।
रवि शर्मा ऑस्ट्रेलिया में ‘सर्च प्रॉपर्टी’ नाम की बायर्स एजेंसी के संस्थापक हैं। उनकी कुल प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत करीब 25 मिलियन डॉलर बताई जाती है। उनकी कंपनी को 2023 और 2024 में REB अवॉर्ड्स में बेस्ट बायर्स एजेंसी की श्रेणी में फाइनलिस्ट भी चुना गया था। इतनी बड़ी संपत्ति और सफलता के बावजूद उनका किराए के घर में रहना लोगों को हैरान कर देता है।
रवि के पास न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया, साउथ ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया जैसे राज्यों में 20 से अधिक निवेश वाली प्रॉपर्टी हैं। हालांकि सिडनी में उनकी सिर्फ एक या दो संपत्तियां हैं। वे खुद सिडनी के मैक्वेरी पार्क इलाके में तीन बेडरूम वाले पेंटहाउस में किराए पर रहते हैं और इसके लिए हर हफ्ते करीब 1,420 डॉलर किराया चुकाते हैं।
दरअसल, रवि जिस रणनीति को अपनाते हैं उसे ‘रेंटवेस्टिंग’ कहा जाता है। इसका मतलब है कि जिस महंगे इलाके में आप रहना चाहते हैं, वहां घर खरीदने की बजाय किराए पर रहें और निवेश के लिए उन जगहों पर संपत्ति खरीदें जहां कीमत कम हो या भविष्य में तेजी से बढ़ने की संभावना हो। इस तरह व्यक्ति अपनी जीवनशैली से समझौता किए बिना निवेश से मुनाफा कमा सकता है।
रवि शर्मा ‘पर्सनल फाइनेंस विद रवि शर्मा’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके एक लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वे लोगों को निवेश और वित्तीय योजना से जुड़ी सलाह देते हैं। उनका मानना है कि सही रणनीति और धैर्य के साथ किया गया निवेश भविष्य में बेहतर घर और बेहतर जीवन का रास्ता खोल सकता है। रवि की कहानी यह बताती है कि संपत्ति होना ही सब कुछ नहीं है, बल्कि समझदारी से की गई योजना और सही निवेश सोच ही असली सफलता की कुंजी है।
Video: गुरुग्राम PG में दरिंदगी: लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर पी.टा, हालत नाजुक
मेष: दिन शुभ रहेगा...