Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

साल 2024 के लिए नास्त्रेदमस ने की ये भयानक भविष्यवाणी, भूकंप की यादों को किया ताजा

January 1, 2024

साल 2024 के लिए नास्त्रेदमस ने की ये भयानक भविष्यवाणी, भूकंप की यादों को किया ताजा

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देते है। नए साल के इस अवसर पर नास्त्रेदमस ने भयानक भूकंप और विश्व युद्ध पर भविष्यवाणी की है। आपको बता दें कि फ्रांसीसी दार्शनिक नास्त्रेदमस ने सन 1555 में प्रकाशित अपनी किताब Les Propheties में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणी की है।

लगभग 450 साल पहले नास्त्रेदमस द्वारा जर्मनी में एडोल्फ हिटलर के उदय से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या तक की भविष्यवाणी सटीक साबित हुईं हैं नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों में साल 2024 का भी उल्लेख है। नास्त्रेदमस के अनुसार, साल 2024 में भयानक भूकंप और विश्व युद्ध की व्यापक आशंका है। नास्त्रेदमस के अनुसार, साल 2024 में पोप फ्रांसिस को लेकर अनहोनी की आशंका है।

86 साल के पोप फ्रांसिस पहले से ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। क्लाइमेट चेंज को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2024 में तेज तूफान या तापमान में वृद्धि से मौसम में अधिक व्यवधान रहेगा। इसके अलावा फ्रांसीसी दार्शनिक ने दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के 79 साल बाद एक नए विश्व युद्ध की शुरुआत की भविष्यवाणी की है।

रूस – यूक्रेन में जारी जंग और चीन- ताइवान के बीच संघर्ष में और बाहरी देशों की एंट्री नए विश्व युद्ध की वजह हो सकती है। नास्त्रेदमस ने साल 2024 में एक शक्तिशाली और भयानक भूकंप की भविष्यवाणी की है, जिससेहजारों लोगों की जान जा सकती है। हालांकि, इस भूकंप से भविष्य में खतरे की आशंका कहां है। इसका कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी हाल ही में मोरक्को में भूकंप की यादों को ताजा करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें