Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-रोहतक रोड पर नाकाबंदी कर खड़े पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, पुलिस कार को रोकने के लिए किए फायर

June 12, 2024

दिल्ली-रोहतक रोड पर नाकाबंदी कर खड़े पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, पुलिस कार को रोकने के लिए किए फायर

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर पुलिस कर्मचारियों को कार के नीचे रौंदने की कोशिश का मामला सामने आया है। मंगलवार को देर रात पुलिस ने गांव सांखोल के पास नाका लगाया हुआ और गाड़ियों की चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक कार को चैकिंग के रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने कार को रोकने की बजाय उसकी स्पीड और ज्यादा बढ़ा दी और नाके पर खड़े पुलिस कर्मचारियों की तरफ तेज गति से कार को ले गया।

पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत आगे-पीछे खिसक कर अपनी जान बचाई। का को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारियों ने टायरों पर फायर भी किए लेकिन गोली टायर पर नहीं लगी। कार का चालक नाके से कार को तेज गति से भगा ले गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सेक्टर 6 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना सीआईए स्टाफ के साथ घटित हुई है। हालांकि अभी आरोपियों का कोई सबूत नहीं मिला है कि कार में कौन लोग सवार थे। लेकिन पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर आरोपियों करा पता लगाने की कोशिश कर रही है।

CIA स्टाफ को पहले से थी संदिग्ध कार की सूचना

सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की टेम्परेरी क्रमांक की कार में संदिग्ध व्यक्ति रोहतक से आ रहा है। जिसके बाद सीआईए स्टाफ बेरी में तैनात एसआई रामावतार अपनी टीम एसएचओ मुकेश, एचसी जोगेंद्र, एचसी अमित, ईएचसी मदनपाल और कार चालक सुरेश के साथ ड्यूटी के लिए तैनात हो गए, और नाकाबंदी कर तलाशी लेने लगी।

नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग स्विफ्ट पर पुलिस को संदेह हुआ उसे रोक कर तलाशी लेनी चाही, लेकिन वह बिना रुके पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश करते हुए तेज गति के साथ नाकाबंदी स्थल से फरार हो गया।

ड्यूटी पर तैनात एएसआई मुकेश ने आत्मरक्षा के लिए कार चालक पर फायर किया लेकिन सब नाकाम रहा।कार चालक चुका था। एसआई रामावतार ने बताया कि पुलिसकर्मी मुकेश ने गोली चला कर अपनी रक्षा की है, वरना कार चालक मुकेश के ऊपर कार चढ़ा देता।

मामले की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई। सेक्टर 6 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिसकर्मियों को चिट्ठी आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें