Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hero MotoCorp ने 2 नई प्रीमियम बाइक Mavrick 440 और Extreme 125R किए लॉन्च, जानें कीमत

March 15, 2024

Hero MotoCorp ने 2 नई प्रीमियम बाइक Mavrick 440 और Extreme 125R किए लॉन्च, जानें कीमत

दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दो नई प्रीमियम मोटरसाइकिल मैविरक 440 और एक्सट्रीम 125आर लांच की है। मैविरक 440 हीरो मोटोकॉर्प कंपनी का ऊपरी प्रीमियम मोटरसाइकिल सैगमैंट में प्रवेश का प्रतीक है, जो की जबरदस्त बोल्ड लुक में आता है। एक्सट्रीम 125आर 125सीसी सैगमैंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करता है। एक्सट्रीम 125 बोल्ड होने के साथ स्पोर्टी बाइक है।

मैविरक 440 हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर तीन वेरिएंट-बेस, मिड व टॉप में क्रमश: 1,99,000 रुपए (बेस), 2,14,000 रुपए (मिड) व 2,24,000 रुपए (टॉप) में उपलब्ध होगा। नई एक्सट्रीम 125आर दो वेरिएंट्स-आईबीएस व एबीएस में हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर क्र मश: 96,251 रुपए व 1,0,1751 रुपए की कीमत पर उपलब्ध होगी। ग्राहक शहर में अधिकृत हीरो डीलरशिप के माध्यम से मैवरिक-440 की टैस्ट राइड कर सकते है। इस मोटरसाइकिल की डिलीवरी अप्रैल 2024 से शुरू होगी। जबकि एक्सट्रीम-125आर की डिलीवरी आज से शुरू हो गई है।

मैविरक 440 एक स्टाइल आइकन है, जो एक बोल्ड डिजाइन का दावा करता है जो मजबूत स्टाइल के साथ अचूक रोडस्टर एस्थेटिक्स को संतुलित करता है, जिसमें मस्कुलर ईंधन टैंक, चौड़े हैंडलबार व इंटरैक्टिव टैलीमैटिक्स उपकरण जैसे महत्वपूर्ण विशेषताएं शामिल हैं। यह 440सीसी इंजन से लैस है जो 27 बीएचपी व 36एनएम का टॉर्क देता है।

इसके अतिरिक्त, मोटरसाइकिल अपनी विशाल सीट और एर्गोनोमिक सुविधाओं के साथ आराम को प्राथमिकता देती है, जबकि इसकी इंटरैक्टिव टैलीमैटिक्स विशेषताएं ब्लूटूथ 2.0 तकनीक के माध्यम से वास्तविक समय की जानकारी और 35 से अधिक कार्य प्रदान करती हैं। दूसरी ओर एक्सट्रीम-125आर एक नए 125 सीसी स्प्रिंट इंजन द्वारा संचालित है, जो 11.4 बीएचपी व 66 किमी प्रति लीटर का असाधारण माइलेज देता है, जो इसे स्पोर्टी के अलावा बेहतरीन परफॉर्मेस बाइक बनाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें