Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरेंडर कर दो बेटा… वीडियो कॉल पर मां से आखिरी बात, फिर मुठभेड़ में मारा गया जैश आतंकी (Video)

May 15, 2025

सरेंडर कर दो बेटा… वीडियो कॉल पर मां से आखिरी बात, फिर मुठभेड़ में मारा गया जैश आतंकी (Video)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकियों में आमिर वानी भी शामिल था, जिसका एक भावुक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उसकी मां उसे सरेंडर करने की बात कह रही है, लेकिन आमिर ने इनकार कर दिया और सेना पर गोली चलाने लगा।

वीडियो कॉल पर मां बोलीं- बेटा, सरेंडर कर दो
मुठभेड़ से पहले आमिर वानी ने अपने परिवार से वीडियो कॉल की थी। इस कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें आमिर की मां उसे लोकल भाषा में ‘सरेंडर कर दो बेटा’ कहती हैं। लेकिन आमिर जवाब देता है, “फौज को आने दो, फिर देखता हूं।” कॉल के दौरान उसके हाथ में AK-47 राइफल भी नजर आती है। यह वीडियो उसी घर से रिकॉर्ड किया गया है जहां आतंकी छिपे हुए थे।


सेना चाहती थी सरेंडर करें, लेकिन उसने गोली चलाई
सूत्रों के अनुसार, सेना ने आतंकियों को सरेंडर का मौका दिया था। आमिर से उसकी मां, बहन और एक अन्य आतंकी आसिफ की बहन ने भी बातचीत की। आसिफ वही आतंकी था जिसका घर IED (विस्फोटक से) उड़ाया गया था। लेकिन आमिर ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सेना को जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को मार गिराया।

अब भी चल रहा तलाशी अभियान
त्राल के नादेर गांव में यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह शुरू हुई थी। अब भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है, क्योंकि अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इस ऑपरेशन में अब तक जैश-ए-मोहम्मद के तीन स्थानीय आतंकी मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें