Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजय माकन का आयकर विभाग पर बड़ा आरोप, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के सारे अकाउंट फ्रीज कर दिया गया

February 16, 2024

अजय माकन का आयकर विभाग पर बड़ा आरोप, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के सारे अकाउंट फ्रीज कर दिया गया

नई दिल्ली। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और आयकर विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए, हमारे देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है। हमारे चेक को बैंक्स ऑनर नहीं कर रहें हैं। इसके बाद कहा कि पता करने पर पता चला कि, कांग्रेस पार्टी के एकाउंट्स फ्रीज कर दिये गए हैं। कल शाम को यूथ कांग्रेस के एकाउंट्स भी फ्रीज किये गए। ये लोकतंत्र की तालाबंदी है। 2018-19 के इनकम टैक्स रिटर्न के बेस पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई है। हमने बस 30-40 दिन लेट जमा किया था क्योंकि वो चुनावी साल था।

14 लाख 40 हज़ार रुपए हमारे सांसदों ने कैश दिया उस आधार पर 210 करोड़ का नोटिस दिया। अगर करने थे तो बीजेपी के फ्रीज करें क्योंकि इलेक्टोरल बांड से उनका पैसा आया उसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। हमने इन्कम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल में अर्जी लगाई है वहां हमारी सुनवाई हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें