Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को किया काबू

April 10, 2025

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीमा पार से नशा तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को किया काबू

पंजाब डेस्क: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नार्को-हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि,अमृतसर पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन 1 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल,और 33 लाख रूपये की नगदी बरामद की।

इस गिरफ्तारी की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर दी है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान, रणजीत सिंह उर्फ ​​राणा, गुरदेव सिंह उर्फ ​​गेडी और शैलेंद्र सिंह उर्फ ​​सेलू के रूप में हुई है। जो सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध मौद्रिक लेन-देन में शामिल हैं। अमृतसर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

इस सीमा पार तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। नार्को-आतंकवाद की मशीनरी को खत्म करने और सार्वजनिक सुरक्षा की रक्षा करने में दृढ़ है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट में DG Shipping का बड़ा फैसला, निर्यातकों को राहत और नाविकों को सुरक्षा सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें