Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asia Cup 2025 Final: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सख्त सुरक्षा नियम, ये गलती हुई तो लग सकता है लाखों का जुर्माना

September 28, 2025

Asia Cup 2025 Final: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सख्त सुरक्षा नियम, ये गलती हुई तो लग सकता है लाखों का जुर्माना

खेल डेस्क। रविवार यानि आज रात 8 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि दोनों देशों के बीच पहले भी इस टूर्नामेंट में (14 और 21 सितंबर) दो मैच हो चुके हैं, जिनमें मैदान और स्टेडियम के बाहर खूब रोमांच और जोश देखने को मिला था।

 

हाल ही में हुआ था पहलगाम आतंकी हमला
हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत जवाबी कार्रवाई की। इन्हीं घटनाओं के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसलिए दुबई प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इस फाइनल मैच को लेकर किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहतीं। दुबई पुलिस का लक्ष्य है कि मैच सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के पूरा हो।

 

दुबई प्रशासन ने सुरक्षा के किये कड़े इंतजाम
दुबई इवेंट्स सिक्योरिटी कमेटी और दुबई पुलिस ने स्टेडियम, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए खास प्लान बनाए हैं। अधिकारियों ने दर्शकों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें, सुरक्षा जांच में सहयोग करें, सभी नियमों का पालन करें ताकि कोई देरी या परेशानी न हो।

 

भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन
भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहा है और हर मैच जीता है। हालांकि, कुछ छोटी कमजोरियां टीम में दिखी हैं। पाकिस्तान का प्रदर्शन भारत से कमजोर रहा है, लेकिन फाइनल में वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करेगा।

 

दर्शकों के लिए जरूरी निर्देश

मैच शुरू होने से कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें। हर वैध टिकट से सिर्फ एक बार ही प्रवेश मिलेगा, दोबारा एंट्री नहीं होगी। स्टाफ और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

पार्किंग से जुड़े नियम

-केवल तय की गई पार्किंग जगहों का उपयोग करें।

-सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं है।

 

स्टेडियम में ये चीजें रहेंगी प्रतिबंधित 

-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई वस्तुएं स्टेडियम के अंदर ले जाना मना है। इनमें शामिल हैं:

-खतरनाक और ज्वलनशील चीजें: आतिशबाजी, फ्लेयर, लेजर पॉइंटर, पटाखे आदि।

-हथियार और खतरनाक सामान: तेज धार वाले हथियार, जहरीले पदार्थ, रिमोट कंट्रोल वाले उपकरण।

-फोटोग्राफी से जुड़ी चीजें: बड़े छाते, कैमरा ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक, प्रोफेशनल कैमरे (बिना अनुमति)।

-अनुमति के बिना प्रचार सामग्री: बैनर, झंडे, पोस्टर।

-अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं: पालतू जानवर, साइकिल, स्केटबोर्ड, स्कूटर, कांच की वस्तुएं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें