Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु: फाइटर पायलट और पत्नी से मारपीट, खून से लथपथ हुए विंग कमांडर ने सुनाई आपबीती (Video)

April 21, 2025

बेंगलुरु: फाइटर पायलट और पत्नी से मारपीट, खून से लथपथ हुए विंग कमांडर ने सुनाई आपबीती (Video)

नेशनल डेस्क: देश की IT सिटी के नाम से पहचाने जाने वाले बेंगलुरु से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता सीवी रमन के साथ सरेआम बदसलूकी और मारपीट की गई। इस हमले में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानें पूरा मामला 
घटना रविवार शाम की है, जब आदित्य बोस अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर ओवरटेक किया और रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने कन्नड़ भाषा में गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पायलट के मुताबिक, उनकी गाड़ी पर DRDO का स्टिकर लगा था, जिसे देखकर हमलावर और ज़्यादा आक्रामक हो गए। जब पायलट ने विरोध करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उनकी चाबी के गुच्छे से चेहरे और माथे पर वार किया।

 

पत्नी के साथ की गई बदसलूकी
आदित्य बोस ने बताया कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने सिर्फ तमाशा देखा, कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने लिया संज्ञान
घटना के बाद पायलट आदित्य बोस ने पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और बेंगलुरु पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला रोड रेज से जुड़ा हो सकता है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें