नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी चाहती है कि वे बाकी उम्मीदवारों की जीत पर ध्यान दें, इसलिए खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर पंकज धीर का निधन, महाभारत में निभाया था कर्ण का किरदार
बुधवार को एक बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, “पार्टी के सदस्यों का मानना है कि मुझे चुनाव लड़ने के बजाय जन सुराज के दूसरे उम्मीदवारों के लिए काम करना चाहिए, इसलिए मैं खुद चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।” इसके अलावा उन्होंने एनडीए और महागठबंधन पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग समझ चुके हैं कि ये सब पार्टियां केवल सत्ता और लूट के लिए लड़ रही हैं। उन्हें जितनी सीटें मिलेंगी, उतना ज्यादा लूट का मौका मिलेगा। एनडीए और महागठबंधन की सोच में कोई फर्क नहीं है।
जब उनसे उनकी पार्टी की चुनावी संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया, तो प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हम या तो भारी जीत दर्ज करेंगे या पूरी तरह हार जाएंगे। मैंने पहले भी कहा है कि हमें या तो 10 से कम सीटें मिलेंगी या 150 से ज्यादा। बीच का कोई रास्ता नहीं है।
प्रशांत किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “तारापुर से हमारी पार्टी का एक बड़ा डॉक्टर चुनाव लड़ेगा और सातवीं फेल सम्राट चौधरी को हराएगा।”
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने सोमवार को 65 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस लिस्ट में19 आरक्षित सीटें (18 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति) 46 सामान्य सीटें शामिल हैं। पार्टी आने वाले दिनों में और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।
यह भी पढ़ें: JDU ने जारी की 57 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
बीजेपी ने मंगलवार को अपनी पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। एनडीए में सीट बंटवारे के अनुसारबीजेपी: 101 सीटें, जेडीयू: 101 सीटें, लोजपा (रामविलास): 29 सीटें और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 6-6 सीटें हैं।महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, वाम दल और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में कई अहम बैठकें की हैं, जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शामिल हुए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतदान के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जो इस चुनाव में अपनी सरकार चुनने जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...