Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

RGHS योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है BJP सरकार : Ashok Gehlot

September 18, 2024

RGHS योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है BJP सरकार : Ashok Gehlot

जयपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार राजस्थान सरकारी स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) को कमजोर करने का प्रयास कर रही है जिससे सरकारी कर्मचारियों में असंतोष है। गहलोत ने एक्स पर लिखा कि आरजीएचएस योजना ने सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया था लेकिन राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद आरजीएचएस योजना को भी लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सरकारी कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, कि ‘हमारी सरकार ने निरोगी राजस्थान के लक्ष्य के साथ चिरंजीवी योजना, निशुल्क दवा एवं जांच योजना एवं आरजीएचएस शुरू की थी लेकिन अब जनता लगातार शिकायत कर रही है कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी कर्मचारियों के प्रीमियम से चलने वाली आरजीएचएस के अंतर्गत आने वाली दवा की दुकानों का भुगतान हर महीने नहीं किया जा रहा है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरंजीवी योजना और आरजीएचएस के कारण ही प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत परिवारों का बीमा हो चुका था और वे इलाज के खर्च की चिंता से मुक्त थे। उन्होंने कहा, कि ‘राज्य सरकार से मैं बार-बार कह रहा हूं कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई योजनाओं को कमजोर करने का प्रयास न करें। यदि इन योजनाओं में कोई कमी है तो उसे दूर कर इन योजनाओं को मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को इस संबंध में संज्ञान लेकर आरजीएचएस एवं मेडिकल से जुड़ी सभी योजनाओं में आ रही परेशानियों को अंिवलब दूर करने के लिए निर्देश देने चाहिए।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें