
पानीपत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुके ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय जनता पार्टी के नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी शीतल शर्मा और बेटे के साथ एक दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह टल गया। रोहतक से पानीपत जा रही उनकी कार पानीपत-गोहाना हाईवे पर शाहपुर के नजदीक एक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्यवश शीतल और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल नहीं हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क की मरम्मत के कारण हाईवे पर वन-वे ट्रैफिक चल रहा था, जिससे यातायात काफी धीमा और अव्यवस्थित था। इसी भीड़भाड़ के दौरान शीतल शर्मा की कार अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।
-मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घायल शीतल और उनके बेटे को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
-हादसे की वजह, ट्रैफिक व्यवस्था की कमी
पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह सड़क निर्माण कार्य और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी हो सकती है। अधिकारियों ने आगे की जांच शुरू कर दी है और मौके की परिस्थितियों का निरीक्षण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। योगेश्वर दत्त ने अभी तक इस घटना पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन परिवार की सुरक्षा को लेकर समर्थकों में चिंता जरूर देखी गई।
ये भी पढ़ें- Himachal Crime: शिमला में रंजिश के चलते भाई ने की भाई हत्या, श्मशानघाट के पास मिला शव
मेष: दिन शुभ रहेगा...