Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

April 15, 2025

IPL 2025: पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

खेल डेस्क: आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और फिर ग्लेन फिलिप्स टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब पंजाब किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है, जहां उनके तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन गंभीर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

लॉकी फर्ग्यूसन को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। यह घटना मैच के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर हुई, जब उन्हें बाएं पैर के कूल्हे के नीचे की तरफ चोट लगी। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और इलाज के बाद फर्ग्यूसन मैदान से बाहर चले गए। वह दोबारा खेलने नहीं लौटे और अब खबर है कि वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने जानकारी दी कि, “लॉकी अब अनिश्चित समय के लिए बाहर हो चुके हैं और उनके वापस लौटने की संभावना बहुत कम है। उनकी चोट गंभीर है।”

पंजाब किंग्स ने फर्ग्यूसन को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 157.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है। इस सीजन उन्होंने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 68 गेंदें फेंककर 104 रन दिए और 5 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 9.18 रही है। आईपीएल करियर की बात करें तो फर्ग्यूसन ने 2017 से अब तक 49 मैच खेले हैं और 51 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 28 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।

आज का मुकाबला
पंजाब किंग्स का आज मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है, जो मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब ने अब तक 5 में से 2 मैच जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। वहीं कोलकाता ने 6 में से 3 मैच जीते हैं और वह पांचवें नंबर पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें