Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, पुलिस निरीक्षक और वकील गिरफ्तार

April 25, 2025

राजस्थान में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, पुलिस निरीक्षक और वकील गिरफ्तार

Bribery Exposed in Rajasthan: जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बांसवाड़ा जिले के राजतालाब थाने के पुलिस निरीक्षक और एक वकील को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब एक परिवादी से ढाई लाख रुपये की रिश्वत ली जा रही थी।

-6.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांगी थी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ACB को एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके और उसके परिवार के खिलाफ राजतालाब थाना पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत कुछ वाहन पहले ही जब्त किए जा चुके थे। शेष संपत्ति और वाहनों को न जब्त करने और भविष्य में परेशान न करने के बदले में पुलिस निरीक्षक ने वकील शरीफ खान के माध्यम से 6.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

-वकील 2.5 लाख रुपये लेते गिरफ्तार

ब्यूरो की शुरुआती जांच के बाद, सौदे की राशि घटाकर 3.5 लाख रुपये तय की गई। सत्यापन के दौरान पुलिस निरीक्षक ने 1 लाख रुपये राजतालाब थाना परिसर में खुद स्वीकार किए। इसके बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर वकील शरीफ खान को बाकी 2.5 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस निरीक्षक और वकील दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। ACB का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार और ACB की मुहिम लगातार जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें