Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: मान सरकार में बंपर सरकारी भर्तियां, 4000 युवाओं को आज लुधियाना में दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

January 5, 2023

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में बंपर सरकारी भर्तियां जारी है। सीएम मान आज लुधियान में 4000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह नियुक्तियां शिक्षा विभाग में मास्टर कैडर जाएंगी। आप को बता दें कि मान सरकार अब तक 25000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है।

वहीं सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा, वादे के मुताबिक हम नए साल की शुरुआत रोजगार से करने जा रहे हैं। आज हम लुधियाना में मास्टर कैडर के 3910 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं। मैं पंजाबियों को विश्वास दिलाता हूं कि सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। इस नए साल में मेरी सरकार रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवसाय को प्राथमिकता देगी।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें