Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएम धामी का बड़ा फैसला, 4 जिलों के 15 स्थानों के बदले नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

April 1, 2025

सीएम धामी का बड़ा फैसला, 4 जिलों के 15 स्थानों के बदले नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के अनुसार, ये नाम परिवर्तन जनभावनाओं और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप किए जा रहे हैं, ताकि लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरित हो सकें।

ये हैं बदले गए स्थानों के नाम:
हरिद्वार जिला:
औरंगजेबपुर – शिवाजी नगर
गाजीवाली – आर्य नगर
चांदपुर – ज्योतिबा फुले नगर
मोहम्मदपुर जट – मोहनपुर जट
खानपुर कुर्सली – अंबेडकर नगर
इदरीशपुर – नंदपुर
खानपुर – श्री कृष्णपुर
अकबरपुर फाजलपुर – विजयनगर

 

देहरादून जिला:
मियांवाला – रामजीवाला
पीरवाला – केसरी नगर
चांदपुर खुर्द – पृथ्वीराज नगर
अब्दुल्लापुर – दक्षनगर

नैनीताल जिला:
नवाबी रोड – अटल मार्ग
पनचक्की से आईटीआई मार्ग – गुरु गोवलकर मार्ग

उधम सिंह नगर जिला:
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी – कौशल्या पूरी

मुख्यमंत्री ने साझा की लिस्ट 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इस सूची को साझा किया है। उन्होंने बताया कि ये नाम परिवर्तन जनभावनाओं के अनुरूप किए गए हैं और यह भारतीय संस्कृति व इतिहास को उजागर करने में मदद करेंगे। यह भी ध्यान देने योग्य है कि देश में मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब के नाम को लेकर काफी बहस होती रही है। इस बदलाव के साथ उत्तराखंड सरकार ने भारतीय इतिहास और संस्कृति को सम्मान देने की दिशा में एक कदम उठाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें