नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने सात सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता शशि थरूर को शामिल किया है। यह डेलिगेशन विदेशी सरकारों को भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर भारत के रुख से अवगत कराने के लिए उन देशों का दौरा करेगा। लेकिन डेलिगेशन में शशि थरूर का नाम देखकर कांग्रेस हैरान है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से जो नाम दिए गए थे, उनमें थरूर का नाम नहीं है। कांग्रेस ने जिन चार सांसदों के नाम प्रस्तावित किए हैं उनमें, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई, राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन और लोकसभा सांसद राजा बरार शामिल है।
शशि थरूर का नाम इस सूची में नहीं था: कांग्रेस
जयराम रमेश ने यह भी बताया कि शशि थरूर का नाम इस सूची में नहीं था, लेकिन मंत्री किरन रिजिजू ने थरूर का नाम उन 7 सांसदों की सूची में शामिल किया है जो विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में वैश्विक नेताओं को जानकारी देंगे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले अन्य प्रमुख सदस्य हैं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, जदयू नेता संजय कुमार झा, भाजपा नेता बैजयंत पांडा और द्रमुक नेता कनिमोझी करुणानिधि, राकांपा नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना नेता श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल है।
Yesterday morning, the Minister of Parliamentary Affairs Kiren Rijiju spoke with the Congress President and the Leader of the Opposition in the Lok Sabha. The INC was asked to submit names of 4 MPs for the delegations to be sent abroad to explain India’s stance on terrorism from…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 17, 2025
किरन रिजिजू का बयान
किरन रिजिजू ने कहा, “भारत एकजुट है, और ये सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे। यह भारत का एक शक्तिशाली संदेश होगा कि आतंकवाद के प्रति हमारे पास शून्य सहिष्णुता है। यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर और राष्ट्रीय एकता का उदाहरण होगा।”
थरूर ने स्वीकार किया प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा, “जब राष्ट्रीय हित की बात हो और मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं पीछे नहीं रहूंगा।”
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य
यह प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ दृष्टिकोण को प्रदर्शित करेगा। वे आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के भारत के मजबूत संदेश को विश्व मंचों पर ले जाएंगे। यह प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और जापान जैसी प्रमुख देशों की राजधानियों का दौरा करेगा।
ऑपरेशन सिंदूर ?
भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और पीओजेके में आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिनमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यह प्रतिनिधिमंडल भारत के आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ रुख को साबित करेगा और पाकिस्तान के आतंकवाद पर भारत के संदेश को मजबूत करेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...