नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों पर केंद्र सरकार से सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूस से तेल खरीद बंद करने को लेकर बात की है, जबकि भारत के विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी बातचीत से इनकार किया है।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ट्रंप ने पिछले पांच दिनों में तीन बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने मोदी से बात की है और भारत ने रूसी तेल खरीद रोकने का आश्वासन दिया है। रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि इस हफ्ते जब ट्रंप बुडापेस्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे, तब शायद यह बयान और बार दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा, “विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन ट्रंप ने मंत्रालय के इनकार को साफ़ तौर पर खारिज कर दिया है।”
The matter of India’s imports of oil from Russia has been raised by President Trump now thrice in the past five days. And no doubt he will keep increasing this tally as he prepares to meet President Putin in Budapest later in the week.
President Trump says he has spoken to his… pic.twitter.com/XrWeT1n0zH
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 21, 2025
इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने मोदी से बात की है और मोदी ने वादा किया है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर भारत ने यह वादा तोड़ा या इस बात से इनकार किया, तो उसे “भारी टैरिफ़” चुकाना होगा।
हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्रंप के इन दावों को गलत बताया। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मोदी और ट्रंप के बीच हाल में कोई फोन कॉल नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों नेताओं ने आखिरी बार 9 अक्टूबर को बात की थी, जब मोदी ने ट्रंप को गाजा शांति योजना की सफलता पर बधाई दी थी और व्यापार वार्ताओं पर चर्चा की थी। ऊर्जा नीति पर सवालों के जवाब में मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर तेल आयात के फैसले करता है।
ट्रंप के ये बयान ऐसे समय आए हैं जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है और अमेरिका समेत पश्चिमी देश चाहते हैं कि दुनिया रूस से ऊर्जा खरीद कम करे। इस पूरे मुद्दे पर अब राजनीतिक बहस तेज़ हो गई है, एक ओर ट्रंप अपने बयान पर अड़े हैं, वहीं भारत सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोई नई बातचीत नहीं हुई है, और कांग्रेस इस विरोधाभास पर सरकार से जवाब मांग रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...