Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Corona Virus Update : दिल्ली में कोरोना का कहर; तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत, 10 नए मरीज मिले

June 15, 2025

Corona Virus Update : दिल्ली में कोरोना का कहर; तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत, 10 नए मरीज मिले

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है, और दिल्ली में भी कोरोना का प्रभाव देखा जा रहा है। इस नई लहर में दिल्ली में कोरोना से पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। इस तरह से दिल्ली में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

24 घंटे में 161 मरीज ठीक हुए
वहीं, दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मरीज भी मिले हैं. जबकि 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 161 मरीज ठीक हुए हैं. इससे एक्टिव केसेज की संख्या 682 हो गई है. एक दिन में तीन मौत होने से जनवरी से अब तक कोरोना से दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 11 हो गया है.

दिल्ली में तीन लोगों की कोरोना से मौते
दिल्ली में जिन तीन लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है, उनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। एक 57 साल की महिला उन्हें मधुमेह (डायबिटीज) और फेफड़ों की समस्या थी जिनकी मौत हो गई है। वहीं, दूसरा 57 साल का पुरुष उन्हें भी मधुमेह और फेफड़ों की समस्या थी, 83 साल की महिला को भी मधुमेह, उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और फेफड़ों की समस्या थी।

सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट
हालांकि, अच्छी बात यह है कि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में तीन दिन से गिरावट देखने को मिली है। शनिवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 672 रह गई थी। इसके साथ ही, कोई नया मामला भी दर्ज नहीं हुआ। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 212 मरीजों ने कोरोना को हराया और ठीक हो गए।

जनवरी से अब तक कोरोना के मामले
दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर अब तक कुल 1960 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के मामलों में दिल्ली देश में दूसरे स्थान पर है।

नए वैरिएंट्स का खतरा
कोरोना के नए वैरिएंट्स आमतौर पर तेज़ी से फैलते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे पहले की तरह ज्यादा घातक होंगे। फिर भी, यह जरूरी है कि हम सतर्क रहें, क्योंकि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और पहले से बीमार लोग सबसे ज्यादा खतरे में रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें