Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saif Ali Khan Stabbing Case : कोर्ट ने हमले के आरोपी शरीफुल को न्यायिक हिरासत में भेजा…

January 29, 2025

Saif Ali Khan Stabbing Case : कोर्ट ने हमले के आरोपी शरीफुल को न्यायिक हिरासत में भेजा…

नेशनल डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की आधी रात को हमला हुआ था। जिसके बाद उन्हें गंभीर चोट भी आई थी। वहीं अब इस केस में आरोपी शरीफुल शहजाद को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के फेस रिकग्निशन के लिए उसका सेम्पल FSL भेजा है और अन्य जांच जारी रखी है।

पुलिस ने रिमांड की मांग की, जांच की जानकारी दी

दरअसल, पुलिस ने कोर्ट में आरोपी की रिमांड की मांग करते हुए कई महत्वपूर्ण बातों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि उसने आरोपी से हथियारों की खरीदारी की जगह का पता लगाया है और सारे हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा, पुलिस को यह भी पता करना है कि आरोपी ने गुनाह करने से पहले रेकी की थी या नहीं और यह जांच की जा रही है कि क्या किसी और का भी इसमें हाथ था। पुलिस ने बताया कि एक टीम बंगाल गई हुई है और आरोपी के फेस रिकॉगनिशन के लिए सेम्पल भी FSL भेजे गए हैं।

16 जनवरी को हुआ था हमला

आपको बता दें कि सैफ अली खान पर हमला 16 जनवरी की आधी रात को हुआ था। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने चोरी करने के उद्देश्य से सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में अभिनेता को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सैफ अली खान का बयान

सैफ अली खान के बयान के मुताबिक, जब उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी, तब वह और उनकी पत्नी करीना कपूर अपने बेडरूम के पास थे। सैफ ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी नर्स एलियामा फिलिप की चीख सुनी, वह तुरंत अपने बेटे जहांगीर के कमरे की तरफ दौड़े। वहां उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को देखा और जहांगीर भी रो रहा था। सैफ ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नर्स एरियामा फिलिप भी घायल हुई थीं।

आरोपी ने मांगी थी एक करोड़ रुपये

सैफ अली खान ने यह भी बताया कि अस्पताल से वापस लौटने के बाद नर्स एरियामा फिलिप ने उन्हें बताया कि आरोपी ने उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की थी।

अभी क्या हो रहा है?

पुलिस की जांच लगातार जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही, पुलिस फेस रिकग्निशन और आरोपी के अन्य संपर्कों की जांच भी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें