Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन है उनकी होने वाली दुल्हनिया

June 4, 2025

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, जानें कौन है उनकी होने वाली दुल्हनिया

खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। यह सगाई लखनऊ में एक निजी समारोह में हुई, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कुछ भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी पहुंचे। हालांकि, दोनों की शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

क्या करती है वंशिका?
वंशिका उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली हैं और फिलहाल एलआईसी (Life Insurance Corporation) में काम करती हैं। सगाई की रस्म काफी सादगी से हुई और इसमें परिवार के केवल करीबी सदस्य और कुछ खास मेहमान शामिल हुए।

दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली
कुलदीप और वंशिका बचपन से अच्छे दोस्त थे और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। कुलदीप ने पहले कभी अपनी निजी ज़िंदगी या वंशिका के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी, लेकिन सगाई के बाद उनके फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।

कुलदीप यादव का IPL प्रदर्शन
कुलदीप यादव हाल ही में आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई, लेकिन कुलदीप का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पूरे सीजन में 14 मैचों में 15 विकेट हासिल किए, जिससे उनकी गेंदबाजी की तारीफ हो रही है। कुलदीप यादव इग्लैंड के दौरे पर जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें