विज्ञापन

IPL 2025: दिल्ली ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, लखनऊ को 1 विकेट से हराया

खेल डेस्क: विशाखापट्टनम के मैदान में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का चौथा मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन का पहला मुकाबला है। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। यह मुकाबला 7.30.

- विज्ञापन -

खेल डेस्क: विशाखापट्टनम के मैदान में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का चौथा मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन का पहला मुकाबला है। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। यह मुकाबला 7.30 बजे शुरू होगा।

LIVE Update:

दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से जीता मुकाबला 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले, लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मिशेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ओपनर ने टीम की अच्छी शुरूआत दे दी है। इसी बीच लखनऊ की पहली विकेट गिर गई है। मार्करम 15 रन बनारक आउट हो गए। विप्रज निगम की गेंद पर मार्करम को मिशेल स्टार्क ने कैच आउट किया। इसके बाद मिशेल मार्श ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 तक पहुंचाया। मार्श ने 21 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। मुकेश कुमार ने दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मिशेल मार्श को आउट किया।

LSG ने 13 ओवर में 161/2 रन बना लिए हैं। कुलदीय यादव ने टीम को तीसरी सफलता दिलाई और ऋषभ पंत को शून्य पर आउट किया। निकोलस पूरन 75 रन बनाकर आउट हो गए। मिशेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड किया। निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 210 रन का लक्ष्य रख। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा विपराज निगम और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमों के नए कप्तान
इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच है। दोनों ही टीमें नए कप्तान के नेतृत्व में मैदान में उतरेंगी। दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी। ऋषभ को जहां IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने का अनुभव है, तो वहीं अक्षर पटेल के कंधों पर पहली बार कप्तानी का भार होगा।

कप्तानों का IPL करियर
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के IPL करियर की बात करें, तो उन्होंने 111 मैचों में 3284 रन बनाए हैं। 128 सर्वाधिक स्कोर के साथ उन्होंने अब तक 296 चौके लगाए हैं। अगर दिल्ली के सामने ऋषभ पंत चार चौके लगाते हैं, तो वह आईपीएल में 300 चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 150 IPL मैचों में 1653 रन बनाए हैं और 123 विकेट लिए हैं।

बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच
विशाखापट्टनम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती रही है। इस मैदान पर IPL के 15 मैच खेले गए हैं। यहां पर रन चेज करने वाली टीम अधिकतर मैच जीतने में कामयाब रही है। आंकड़ों की बात करें, तो यहां पर 8 मैचों में से 7 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं, सात मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने जीते हैं। यहां पर 2024 के एक IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

टीमें:
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (डब्ल्यू), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

 

Latest News