Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGI एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित, बैंकॉक से मॉस्को जा रहे विमान से निकला धुंआ… मची अफरा-तफरी

May 6, 2025

IGI एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित, बैंकॉक से मॉस्को जा रहे विमान से निकला धुंआ… मची अफरा-तफरी

नेशनल डेस्क: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर मंगलवार को पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। एक विमान में धुंआ निकलने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। यह विमान बैंकॉक से मॉस्को जा रहा था और इसमें कुल 425 यात्री सवार थे।

इमरजेंसी लैंडिंग की मांगी इजाजत
सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के दौरान एयरोफ्लोट एयरलाइन के विमान के केबिन में धुंआ भरने लगा। दोपहर करीब 3:50 बजे पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी और तुरंत आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी। ATC से अनुमति मिलने के बाद सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

विमान की जांच की जा रही
गनीमत रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि धुंआ किस वजह से निकला। फिलहाल इस घटना की विस्तृत जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें