नई दिल्ली। विशाखापत्तनम से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही एक पक्षी से टकरा गया, जिससे इंजन में दिक्कत आ गई। जिस कारण फ्लाइट की इमजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम ने तुरंत विमान की जांच शुरू कर दी। एयरलाइन कंपनी अब यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।
विमान में 103 यात्री थे सवार
फ्लाइट नंबर IX 2658 में कुल 103 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के बाद पायलट ने इंजन में समस्या देखी और तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया।
Air India Express flight from Vishakhapatnam to Hyderabad makes precautionary landing in Vizag over suspected bird hit: Sources
Official statement awaited
— ANI (@ANI) September 18, 2025
पायलट ने दिखाया साहस
विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक एस राजा रेड्डी ने बताया कि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित वापस विशाखापत्तनम ले आया। विमान दोपहर 2:38 बजे रवाना हुआ था और करीब 3 बजे के आसपास सुरक्षित वापस उतर गया।
केवल 10 नौटिकल मील की दूरी तय हुई
विमान ने कुल मिलाकर लगभग 10 नौटिकल मील की दूरी तय की थी। आशंका जताई जा रही है कि पक्षी से टकराने की घटना उड़ान भरते ही हो गई थी।
हवाई अड्डे पर किया गया अलर्ट जारी
घटना के तुरंत बाद हवाई अड्डे पर अलर्ट जारी कर दिया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली कि समय रहते विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।