Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुड्डार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें कि सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी जंगल के अंदर छिपे हुए हैं। इसी आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया है। इस तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया है और एक जूनियर कमीशन अधिकारी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।
#WATCH | Kulgam, Jammu and Kashmir: One terrorist has been killed during an anti-terror operation in the Guddar forest of Kulgam.
A junior commissioned officer suffered injuries. Operation is in progress: Chinar Corps, Indian Army
(Visuals deferred by unspecified time; no live… pic.twitter.com/zgdTUYp9wb
— ANI (@ANI) September 8, 2025
गोलीबारी से तनाव का माहौल
बता दें कि सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों ओर से गोलीबारी लगातार जारी है और पूरा क्षेत्र तनावग्रस्त माहौल में है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और ऑपरेशन स्थल से दूर रहने की अपील की है।
Kashmir Zone Police tweets, “Based on specific intelligence, an encounter has started in the Guddar forest of the Kulgam. SOG of J&K Police, Army and CRPF on the job. Further details to follow” pic.twitter.com/proxutuwU9
— ANI (@ANI) September 8, 2025
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा
फायरिंग शुरू होते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। बता दें कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की विशेष अभियान समूह (SOG) संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। किसी भी आतंकी के बचकर भागने की संभावना को रोकने के लिए सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी जानकारी
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुड्डार जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एसओजी काम पर लगी हुई है। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”
Based on specific intelligence, #encounter has started in Guddar forest of #Kulgam. SOG of J&K Police, Army and CRPF on job. Further details to follow.@JmuKmrPolice
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) September 8, 2025
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ जारी है और आतंकियों की संख्या का स्पष्ट अंदाजा ऑपरेशन के आगे बढ़ने पर लगेगा। इस बीच, सुरक्षाबलों ने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।
हालिया घटनाओं की कड़ी
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में दक्षिण कश्मीर के कई जिलों में आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं और आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...