नेशनल डेस्क। भारतीय सुरक्षा बलों ने सोमवार, 4 अगस्त 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में चल रहे तलाशी अभियान को चौथे दिन भी जारी रखा। यह साल 2025 का अब तक का सबसे लंबा ऑपरेशन है, जिसमें आतंकवादी लगातार चार दिनों से सुरक्षा बलों से भिड़े हुए हैं। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने आज ड्रोन से भी उनके संभावित ठिकाने पर बम गिराए। यह ऑपरेशन शुक्रवार, 1 अगस्त को दोपहर में शुरू हुआ था, जब सुरक्षा एजेंसियों को पांच आतंकवादियों के एक ग्रुप के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली। तब से लेकर अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है और उसका शव बरामद कर लिया गया है।
सेना और पुलिस ने मिलकर चलाया अभियान
ऑपरेशन में भारतीय सेना, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल), जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह (SOG) की संयुक्त टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार रात तक मुठभेड़ जारी रही और रात भर गोलीबारी होती रही।
ड्रोन और हेलीकॉप्टर से गिराए गये बम
शनिवार और रविवार को आतंकवादियों के छिपे होने के ठिकानों पर ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बम गिराए गए। इस दौरान दो और आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। सोमवार दोपहर को भी ड्रोन जंगलों में निगरानी करते और गोलाबारी करते देखे गए।
सुरक्षा बलों के कई जवानों की घायल होने सूचना
मुठभेड़ के दौरान अब तक दो जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह संख्या बढ़कर 6 तक हो सकती है। इनमें कुछ जवान विशेष अर्धसैनिक बलों से भी हो सकते हैं। आतंकवादी पाकिस्तानी मूल के और बेहद प्रशिक्षित बताए जा रहे हैं।
सेना की चिनार कोर ने दी ये जानकारी
भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया, “ऑपरेशन अखल, कुलगाम: रातभर गोलीबारी जारी रही। हमारे जवान सतर्क हैं और इलाके की घेराबंदी को और मजबूत किया गया है। अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”
OP AKHAL, Kulgam
Contact established in General Area Akhal, Kulgam. Joint Operation in progress.#Kashmir@adgpi@NorthernComd_IA pic.twitter.com/d2cHZKiC61
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) August 1, 2025
ऑपरेशन शिवशक्ति में भी मिली बड़ी सफलताऑ
इससे पहले, बुधवार 30 जुलाई 2025 को ऑपरेशन शिवशक्ति के तहत भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पार से भारत में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन हथियार बरामद किए गए थे। सेना ने इस अभियान को अपनी खुफिया एजेंसी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच बेहतर तालमेल का नतीजा बताया।
#WhiteKnightCorps#OPERATION SHIVSHAKTI
In a successful anti-infiltration operation, alert troops of the #IndianArmy eliminated two terrorists attempting to infiltrate across the Line of Control. Swift action and accurate firepower thwarted the nefarious designs. Three weapons…
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) July 30, 2025
व्हाइट नाइट कोर ने कहा, “तेज़ कार्रवाई और सटीक निशाने ने दुश्मनों की योजना को नाकाम कर दिया।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...