Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसान पंजाब में 11 जिलों के 18 Toll Plaza करेंगे फ्री, 15 जनवरी तक देंगे धरना

December 15, 2022

किसान पंजाब में 11 जिलों के 18 Toll Plaza करेंगे फ्री, 15 जनवरी तक देंगे धरना

किसान संगठन और संघर्ष कमेटियों के किसानों ने आज से पंजाब को टोल मुक्त करने का फैसला किया है। किसानों ने प्रदर्शन करने का फैसला सरकार द्वारा उनकी मांगें न मानने पर लिया है। किसानों द्वारा आज सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच सभी प्रमुख टोल प्लाजा बंद करवा दिए जाएंगे। किसानों ने पंजाब के सभी मुख्य टोल प्लाजा 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरान लोगों से टोल टैक्स की वसूली नहीं होगी।

किसान जिन टोल प्लाजा को बंद करेंगे उनमें अमृतसर का कत्थूनंगल, मानांवाला और अटारी टोल प्लाजा, पठानकोट का दीनानगर टोल प्लाजा, कपूरथला का ढिलवां टोल प्लाजा, मोगा का बाघापुराणा टोल प्लाजा, तरनतारन का उसमा, मनण टोल प्लाजा, होशियारपुर का मुकेरियां, चिलांग, चब्बेवाल, मानसर और गड़दीवाला टोल प्लाजा, फिरोजपुर का गिदड़पिंडी और फिरोजशाह टोल प्लाजा, जालंधर का चकबाहमणियां टोल प्लाजा, फाजिल्का का कलंदर और मामोजाए टोल प्लाजा शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें