Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई,लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, Crime branch जांच में जुटी

April 14, 2024

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, सुरक्षा बढ़ाई गई,लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, Crime branch जांच में जुटी

मुंबई। अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमैंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। 2 बाइक से आए हमलावरों ने 4 राऊंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की थी।

फोरैंसिक विशेषज्ञों को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। फोरैंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं और इनकी लंबाई 5 फुट 8 इंच हो सकती है। सलमान के घर के बाहर जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे, उनके डीवीआर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरैंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मैंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।” अभिनेता के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने कहा, हम आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई कई बार जान से मारने का दे चुका है धमकी
साल 2023 में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला करवाया था। इस हमले के बाद कहा गया था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंध हैं, इस वजह से यह हमला किया गया। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। एक टेलिवजन इंटरव्यू में उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है।

क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के घर के बाहर की गई गोलीबारी के बाद, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा रविवार सुबह अभिनेता के बांद्रा पश्चिम स्थित घर पर जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना को मोटरसाइकिल सवार हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्तियों ने अंजाम दिया। वे तेजी से आए और गैलेक्सी अपॉर्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं। बैलिस्टिक विशेषज्ञों के साथ अपराध शाखा और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और इमारत के प्रवेश द्वार पर एक गोली का निशान पाया।

साल 2022 में सैर के दौरान सलीम खान को एक नोट मिला था…
साल 2022 में, अपने घर के पास सुबह की सैर के दौरान, सलीम खान को एक नोट मिला, इसमें लिखा था, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी आपका मूसे वाला जैसा हाल होगा।‘ गौरतलब है कि पंजाबी रैपर, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सलमान खान को मिली धमकियों के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। उन्हें बंदूक के लाइसेंस के लिए परमिट जारी किया है। पिछले साल अभिनेता ने अतिरिक्त सुरक्षा के रूप में एक नई बुलेट-प्रूफ एसयूवी खरीदी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें