Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हिरासत के बाद CM Mann ने कहा-जल्द लाया जाएगा भारत, मिलेगी सख्त सजा

December 2, 2022

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की हिरासत के बाद CM Mann ने कहा-जल्द लाया जाएगा भारत, मिलेगी सख्त सजा

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलीफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। इसी पर अब मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। गुजरात में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब में गन और गैंगस्टर कल्चर खत्म किया जाएगा। हाल ही में कैलीफोर्निया में छिपे गोल्डी बराड़ को पकड़ा है जिसे जल्द ही भारत लाया जाएगा और कानून के मुताबिक उसे सख्त सजा देकर परिवारों को इंसाफ दिलाया जाएगा।

बता दें कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ 2 पुराने मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। वह कुछ दिनों पहले राजनीतिक शरण लेकर कनाडा से कैलिफोर्निया भाग गया था। जिसे अब डिटेन कर लिया गया है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें