Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

GG vs MI Women, 5th Match: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकटों से हराया, Brunt ने खेली शानदार पारी

February 18, 2025

GG vs MI Women, 5th Match: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकटों से हराया, Brunt ने खेली शानदार पारी

Women’s Premier League 2025: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीज़न का पांचवा मुक़ाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के जरिए दो खिलाड़ी मुंबई के लिए महिला प्रीमियर लीग में डेब्यू कर रहे हैं। इनमें जी कमालिनी और परुनिका सिसोदिया शामिल हैं। दोनों को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि उनकी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीता मुक़ाबला:-

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की सीजन में पहली जीत है, वहीं गुजरात की 3 मैचों में दूसरी हार। गुजरात 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई के लिए नैटली सिवर-ब्रंट ने 2 विकेट लेने के बाद फिफ्टी भी लगाई। हेली मैथ्यूज ने 3 और अमीलिया केर ने 2 विकेट लिए। गुजरात से काशवी गौतम ने 20 रन बनाने के बाद 2 विकेट भी लिए। हरलीन देओल ने 32 रन की पारी खेली।

गुजरात ने मुंबई को दिया 121 रन का लक्ष्य:-

मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी के खिलाफ आज गुजरात जायंट्स का जादू नहीं चल सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एश्ले गार्डनर की सेना 20 ओवर में 120 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। उनके छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। गुजरात की तरफ से हरलीन देओल ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। उनके अलावा काशवी गौतम ने 20, तनुजा कंवर ने 13, सायली सतघरे ने 13* और गार्डनर ने 10 रन बनाए। वहीं, मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा नैट सिवर ब्रंट और अमेलिया कर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट मिला।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

गुजरात जायंट्स : लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायली सतघरे, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा।

मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमालिनी, अमेलिया कर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, पारुनिका सिसोदिया।


खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें