नेशनल डेस्क: हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति का यूट्यूब चैनल ‘Travel with JO’ नाम से है, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो मौजूद हैं। जांच में सामने आया है कि उसका संबंध पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से था, जिसे भारत सरकार ने पहले ही देश से निकाल (Expel) दिया है।
कैसे शुरू हुआ जासूसी का यह नेटवर्क?
साल 2023 में ज्योति पाकिस्तान यात्रा पर गई थी, जहाँ उसकी मुलाकात एक वीजा एजेंट के ज़रिए दानिश से हुई। वहीं से उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से संपर्क की शुरुआत हुई। बाद में दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में दोनों की कई मुलाकातें हुईं।
Jyoti Malhotra was converted to Islam
By the wife of her Pakistani boyfriend.
Jyoti even met her boyfriend’s wife.
Some are saying she is married to Danish and was on her honeymoon with him in Bali.
Jyoti is now a Muslim. pic.twitter.com/c4jMj6mn6B
— Yanika_Lit (@LogicLitLatte) May 17, 2025
वायरल वीडियो बना सबूत
एक वायरल वीडियो में ज्योति को पाक हाई कमीशन की इफ्तार पार्टी में दानिश के साथ देखा जा सकता है। वीडियो में दानिश उसे मेहमानों से मिलवाते हुए कहता है, “इनका नाम ज्योति है, ये यूट्यूबर और व्लॉगर हैं, और इनके चैनल पर 100K से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।” ज्योति कैमरे पर कहती है, ”मैं व्यवस्थाओं को देखकर बहुत खुश महसूस कर रहा हू।”
किन माध्यमों से भेजी संवेदनशील जानकारियां?
जांच एजेंसियों के अनुसार, ज्योति ने वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे ऐप्स के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील सूचनाएं भेजीं। इन सूचनाओं में सीमा, सैन्य गतिविधियों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है।
क्या कह रही हैं जांच एजेंसियां?
फिलहाल ज्योति 5 दिन की पुलिस रिमांड में है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।