नेशनल डेस्क : इन दिनों दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा है। सुबह के समय लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश से मौसम ठंडा और राहत भरा हो जाएगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

दिल्ली की वायु गुणवत्ता कैसी है?
आपको बता दें कि दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता (Humidity) 72% दर्ज की गई, जो उमस का कारण बनी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 10 बजे AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 86 रहा, जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
AQI के स्तर इस प्रकार होते हैं…
-0 से 50: अच्छा
-51 से 100: संतोषजनक
-101 से 200: मध्यम
-201 से 300: खराब
-301 से 400: बहुत खराब
-401 से 500: गंभीर
पश्चिमी UP के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, 29 और 30 जून को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश हो सकती है। इन 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ प्रमुख जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर इसके साथ ही यूपी के 55 जिलों में बिजली गिरने, आंधी और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार
अगले दो दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है…
-लखनऊ
-वाराणसी
-प्रयागराज
-सोनभद्र
-मिर्जापुर
-चंदौली
-बांदा
लखनऊ में रविवार तक तेज बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोग गर्मी से परेशान जरूर हैं, लेकिन राहत की खबर ये है कि अगले दो दिनों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...