Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब की जेलों में High Alert, जग्गू भगवानपुरिया गैंग की Goldy Brar को धमकी कहा- कत्ल के बदले कत्ल

February 27, 2023

पंजाब की जेलों में High Alert, जग्गू भगवानपुरिया गैंग की Goldy Brar को धमकी कहा- कत्ल के बदले कत्ल

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल बदमाश मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि यह दोनों बदमाश कल गोइंदवाल साहिब की जेल में गैंगवार के दौरान मारे गए। वही इनके तीसरे साथी केशव की हालत गंभीर है। इस गैंगवार में लॉरेंस गैंग के मनदीप भाऊ और अरशद खान को भी चोटें आई है। तीनों को गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर भर्ती करवाया गया है।

बताते चले कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ ने ली है। जिस दौरान जग्गू भगवानपुरिया गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आ रही है जिसमें कहा गया है कि कत्ल का बदला कत्ल से लिया जाएगा। इन हालातों को देखते हुए पंजाब की जेलों में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। सभी कुख्यात बदमाशों को बैरकों में बंद कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें