Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

12 साल से अनुष्का के साथ रिश्ते में हूं… तेज प्रताप यादव ने फोटो पोस्ट कर प्यार का किया इजहार

May 24, 2025

12 साल से अनुष्का के साथ रिश्ते में हूं… तेज प्रताप यादव ने फोटो पोस्ट कर प्यार का किया इजहार

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया के ज़रिए अपने निजी जीवन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिश्ते में हैं और दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। तेज प्रताप ने यह जानकारी एक भावुक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी। हालांकि उन्होंने यह पोस्ट पहले डिलीट कर दी, लेकिन कुछ देर बाद वही फोटो और कैप्शन के साथ फिर से पोस्ट कर दी।

क्या लिखा तेज प्रताप ने?
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। मैं बहुत समय से आपसे यह बात साझा करना चाहता था, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के ज़रिए अपने दिल की बात आप सबके साथ बांट रहा हूं। आशा है आप मेरी भावनाओं को समझेंगे।”

पहले हो चुकी है शादी
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव की पहली शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों में ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। मामला कोर्ट तक पहुंचा और दोनों फिलहाल अलग रह रहे हैं। तलाक की प्रक्रिया अब भी चल रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
हालांकि तेज प्रताप ने अपनी फेसबुक पोस्ट को थोड़ी देर बाद हटा दिया था, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था। लोग इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स तेज प्रताप और अनुष्का को लेकर भविष्य में शादी की संभावनाएं भी जताने लगे हैं, हालांकि इस पर अभी तेज प्रताप या अनुष्का की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। तेज प्रताप के इस निजी खुलासे ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया और सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें