Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

G-20 के मद्देनजर DGP गौरव यादव का विशेष अभियान, पैरोल एवं जमानतियों के ठिकानों की जांच

March 12, 2023

G-20 के मद्देनजर DGP गौरव यादव का विशेष अभियान, पैरोल एवं जमानतियों के ठिकानों की जांच

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत राज्य भर में पुलिस टीमों द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर जी20 समिट के मद्देनजर यह ऑपरेशन चलाया गया।

ऑपरेशन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक साथ किया गया था और सभी पुलिस आयुक्तों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पिछले पांच वर्षों में आर्म्स एक्ट के तहत बुक किए गए सभी व्यक्तियों, जो पैरोल, जमानत पर हैं, के ठिकाने और पूर्ववृत्त की जांच करने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक टीम की प्रतिनियुक्ति करने के लिए कहा गया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि 2000 पुलिसकर्मियों वाली 400 पुलिस टीमों ने पिछले पांच वर्षों में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज 1343 ऐसे लोगों की जांच की है जिनमें से 1194 पैरोल या जमानत पर हैं. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन को अंजाम देने का इरादा अंतरराष्ट्रीय सीमा और उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित राज्यों की अंतर-राज्यीय सीमाओं से अवैध हथियारों और गोला-बारूद की आमद पर रोक लगाने के अलावा गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें