IND vs AUS, 3rd T20I: वर्ल्ड कप के बाद फिर गरजे मैक्सवेल, भारत को पांच विकेटों से दी मात

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है। यह मैच जीतते ही भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड में कई बदलाव भी किए हैं।.

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है। यह मैच जीतते ही भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड में कई बदलाव भी किए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में किसे मौका मिलता है। वहीं, भारतीय टीम इस मैच में भी बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर स्कोर चेज कर लिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 223 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 223 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा 24 गेंद में 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 59 गेंद में 141 रन की नाबाद साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी दी। 20वां ओवर मैच में मैक्सवेल का पहला ओवर रहा और इस ओवर में ऋतुराज ने तीन छक्के और एक चौका लगाया। 20वें ओवर में भाृरत ने 30 रन बटोरे। आखिरी पांच ओवर में टीम इंडिया ने 79 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में वापसी करने के लिए 223 रन बनाने होंगे।

ऋतुराज टी20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले आठवें भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और सुरेश रैना ऐसा कर चुके हैं। वहीं, ऋतुराज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने। ऋतुराज ने अपनी पारी में 13 चौके और सात छक्के लगाए। वहीं, तिलक ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। उससे पहले यशस्वी जायसवाल छह रन बनाकर और ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऋतुराज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी निभाई थी। सूर्या 29 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन, एरॉन हार्डी और जेसन बेहरेनडॉर्फ को एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 में भारत को पांच विकेट से हराय दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 222 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 123 रन की पारी खेली थी। जवाब में आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 21 रन बचाने थे। प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन टीम इंडिया यह रन नहीं बचा सकी। मैक्सवेल और वेड ने इतने रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। वेड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। फिर दूसरी गेंद पर एक रन आया। इसके बाद तो मैक्सवेल ने तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। फिर चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैक्सवेल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा शतक पूरा किया। उन्होंने 47 गेंद में शतक लगाया। आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दो रन की दरकार थी और मैक्सवेल ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल 48 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, मैथ्यू वेड 16 गेंदग पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्सवेल अब रोहित शर्मा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।


दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतः ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलियाः ट्रेविस हेड, एरॉन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), केन रिचर्डसन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, जेसन बेहरेनडॉर्फ।


IND 222/3 (20)

AUS 225/5 (20)  Australia won by 5 wkts

- विज्ञापन -

Latest News