Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारत कल करेगा हवाई हमले का अभ्यास, NOTAM जारी

May 6, 2025

पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारत कल करेगा हवाई हमले का अभ्यास, NOTAM जारी

नेशनल डेस्क: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसी के बीच भारतीय वायुसेना बुधवार और गुरुवार को पाकिस्तान सीमा से सटे दक्षिणी हिस्से में बड़े स्तर पर हवाई अभ्यास (एयर ड्रिल) करेगी। इस दौरान लड़ाकू विमान हवा में युद्ध की स्थिति का अभ्यास करेंगे और विभिन्न सैन्य रणनीतियों को परखा जाएगा।

सरकार ने जारी किया NOTAM
सरकार ने इस अभ्यास के लिए NOTAM (Notice to Airmen) भी जारी कर दिया है। NOTAM का मतलब है कि इन दिनों उस इलाके में आम हवाई उड़ानों को रोक दिया जाएगा या सीमित कर दिया जाएगा। इस एयर एक्सरसाइज का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में वायुसेना की तैयारियों की जांच करना और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा मजबूत करना है।


वायुसेना अधिकारी का बयान
वायुसेना अधिकारी ने अपने बयान में कहा, ”भारतीय वायुसेना कल 7 मई से भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में अभ्यास करेगी जिसमें राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी अग्रणी विमान भाग लेंगे।” बताते चलें कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने युद्ध जैसी स्थिति के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें