Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Operation Sindoor : अफवाहों पर ध्यान न दें, सीजफायर नहीं हो रहा खत्म… भारत-PAK बातचीत पर आया भारतीय सेना का बयान

May 18, 2025

Operation Sindoor : अफवाहों पर ध्यान न दें, सीजफायर नहीं हो रहा खत्म… भारत-PAK बातचीत पर आया भारतीय सेना का बयान

नेशनल डेस्क : भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज (18 मई) डीजीएमओ (Director General of Military Operations) स्तर की बातचीत होगी। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों देशों के बीच 18 मई तक सीजफायर लागू रहेगा, और आज की बैठक में इसे आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बातचीत निर्धारित नहीं है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सीजफायर की स्थिति

भारतीय सेना के मुताबिक, 12 मई को हुई डीजीएमओ की बातचीत में जो सीजफायर तय किया गया था, उसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं थी। यानी, यह किसी निर्धारित तारीख तक लागू होने वाला नहीं था, बल्कि यह स्थिति दोनों देशों की ओर से शांति बनाए रखने पर निर्भर थी। सेना ने कहा कि सीजफायर के बारे में कोई नई जानकारी या बातचीत नहीं हो रही है।

ऑपरेशन सिंदूरके तहत पहलगाम हमले का बदला

6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में टूरिस्टों पर किए गए हमले का बदला लेने के लिए की गई थी। आतंकवादियों ने भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया।

पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई

भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया और किसी बड़े नुकसान को टाल दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को नष्ट कर दिया, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया।

पाकिस्तान से सीजफायर की मांग

पाकिस्तान की ओर से भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद डीजीएमओ के माध्यम से सीजफायर की मांग की गई। पाकिस्तान ने भारतीय हमलों के बाद शांति की अपील की, और दोनों देशों के बीच एक अस्थायी सीजफायर लागू हो गया। भारत ने पाकिस्तान की इस मांग को स्वीकार कर लिया, और दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति बनी रही।

भारत की चेतावनी

हालांकि, इसके बाद भी पाकिस्तान ने 12 मई को ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। भारतीय सेना ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर भविष्य में ऐसी कोई कार्रवाई की गई, तो भारतीय सेना कड़ा जवाब देगी। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से कोई नई हरकत नहीं की गई और सीमा पर शांति बनी रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें