Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय तटरक्षक बल ने दिखाई बहादुरी, समुद्र में डूब रहे लाइबेरियाई जहाज के 24 सदस्यों को बचाया

May 25, 2025

भारतीय तटरक्षक बल ने दिखाई बहादुरी, समुद्र में डूब रहे लाइबेरियाई जहाज के 24 सदस्यों को बचाया

कोच्चि (केरल): भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने कोच्चि तट के करीब समुद्र में डूब रहे लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज MSC ELSA 3 के सभी 24 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया है। यह जहाज कोच्चि से लगभग 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में पलट गया था।

INS सुजाता ने बचाव अभियान में हिस्सा लिया
सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम को भारतीय नौसेना के जहाज INS सुजाता ने बचाव अभियान में हिस्सा लिया और रविवार सुबह तक जहाज पर फंसे तीन चालक दल के सदस्यों को बचा लिया। इससे पहले 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। तीन लोग कप्तान, मुख्य अभियंता और दूसरा अभियंता- बचाव कार्य में मदद के लिए जहाज पर ही थे।

सभी चालक दल अब सुरक्षित
ICG ने बताया कि जहाज के पलटने का कारण एक होल्ड (गहरे डिब्बे) में पानी भर जाना था। सभी चालक दल अब सुरक्षित हैं और तटरक्षक बल स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई कर रहा है। MSC ELSA 3, जो लगभग 184 मीटर लंबा है, 23 मई को विझिनजाम बंदरगाह से रवाना हुआ था और 24 मई को कोच्चि पहुंचने वाला था।

जहाज के संचालक ने भारतीय अधिकारियों से मांगी मदद 
जहाज के संचालक ने शनिवार दोपहर करीब 1:25 बजे भारतीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी और तुरंत मदद मांगी। भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और जहाज के आस-पास के क्षेत्र में जहाज और विमानों को तैनात कर हवाई और जल दोनों तरह की सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना अब यह भी पता लगा रही है कि जहाज को समुद्र से बाहर निकाला जा सकता है या नहीं, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें