Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 29, 2025

कनाडा में भारतीय मूल के उद्योगपति दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा में एक बड़ा अपराध सामने आया है। भारतीय मूल के जाने-माने उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबट्सफोर्ड इलाके में हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शन सिंह अपनी कार में कहीं जा रहे थे, तभी एक हमलावर उनके पास पहुंचा और गोलियां चला दीं। हमलावर अकेला था और घटना के बाद टोयोटा कोरोला कार में बैठकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  ट्रंप के बदले सुर, पीएम मोदी को बताया सबसे अच्छा इंसान… भारत से जल्द व्यापार समझौते का इशारा

हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि दर्शन सिंह अपनी कार में बैठ रहे हैं, तभी एक व्यक्ति पास आता है और करीब से फायरिंग करता है। फायरिंग के बाद दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच शुरुआती चरण में है, और अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

 

बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गोल्डी ढिल्लन, जो कनाडा में बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दावा किया कि दर्शन सिंह ड्रग्स तस्करी में शामिल थे, और गैंग की ओर से पैसे की मांग को उन्होंने नजरअंदाज़ किया, इसलिए यह कार्रवाई की गई। हालांकि, कनाडा पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि क्या वास्तव में इस हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ है या नहीं।

यह भी पढ़ें:  कनाडा में अब इस पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पुलिस की जांच जारी

एबट्सफोर्ड पुलिस ने कहा है कि यह मामला संगठित अपराध से जुड़ा हो सकता है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने संदिग्ध टोयोटा कोरोला कार या हमलावर को देखा है, तो तुरंत जानकारी दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें