Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran Israel War: जयराम रमेश ने ईरान पर ट्रंप के हवाई हमलों की आलोचना की, मोदी सरकार की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

June 23, 2025

Iran Israel War: जयराम रमेश ने ईरान पर ट्रंप के हवाई हमलों की आलोचना की, मोदी सरकार की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह हमला खुद ट्रंप द्वारा ईरान से बातचीत की बात का मजाक है।

ईरान पर ट्रंप के हमलों की आलोचना की
एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए रमेश ने कहा, “ईरान पर अमेरिका का हवाई हमला राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत की अपील का उल्लंघन है।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को अब नैतिक साहस दिखाना चाहिए और अमेरिका व इजराइल की हिंसात्मक कार्रवाइयों के खिलाफ खुलकर बोलना चाहिए।

जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा 
जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के ईरान पर हमले और गाजा में इजराइल की बमबारी पर चुप है। उन्होंने कहा कि गाज़ा में फिलिस्तीनियों पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं पर भी भारत सरकार ने कोई विरोध नहीं जताया। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ईरान के साथ बातचीत और कूटनीति को जरूरी मानती है और इसका समर्थन करती है।

अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों पर हमले किए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों, नतांज, फोर्डो और इस्फहान पर सटीक हवाई हमले किए। उन्होंने दावा किया कि ये हमले “बहुत सफल” रहे और इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बड़ा नुकसान पहुंचा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी इस हमले की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि यह हमला राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर किया गया था और इसका मकसद सिर्फ ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाना था, न कि ईरानी नागरिकों या सैनिकों को निशाना बनाना। हेगसेथ ने यह भी कहा कि यह हमला ईरान की सरकार को बदलने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ उसके परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें