Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iran-Israel War: ईरान में अगला सर्वोच्च नेता कौन? खामेनेई ने दिए 3 नाम… बेटे को नहीं दी जगह

June 21, 2025

Iran-Israel War: ईरान में अगला सर्वोच्च नेता कौन? खामेनेई ने दिए 3 नाम… बेटे को नहीं दी जगह

इंटरनेशनल डेस्क: 86 वर्षीय ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने तीन वरिष्ठ मौलवियों के नाम सुझाए हैं, जिनमें से कोई एक उनके बाद ईरान का अगला सर्वोच्च नेता बन सकता है। हालांकि इन तीनों मौलवियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन साफ हो गया है कि खामेनेई अपने बेटे को इस पद पर नहीं देखना चाहते। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई ने यह सुझाव ईरान की ‘विशेषज्ञों की सभा’ को दिया है, वही संस्था जो नए सर्वोच्च नेता का चयन करती है।

खामेनेई का यह कदम क्यों अहम है?

इजरायल और ईरान के बीच तनाव और संघर्ष लगातार बढ़ रहा है, और खामेनेई की सुरक्षा को भी खतरा बताया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने पहले से ही संभावित उत्तराधिकार की योजना तैयार कर ली है, ताकि संकट के समय सत्ता का हस्तांतरण बिना बाधा के हो सके।

ईरान के तीन बड़े कमांडर मारे गए

इजरायल ने हाल ही में ईरान पर तीन अलग-अलग सटीक हवाई हमले किए, जिनमें ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के तीन टॉप अधिकारी मारे गए। इन हमलों को ईरान के आतंकी नेटवर्क और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ा झटका माना जा रहा है।

जिन तीन कमांडरों को ढेर किया है उनमें बेहनाम शाहरियारी का नाम शामिल है जोकि हथियारों और पैसे का मास्टरमाइंड था। दूसरान सईद इजादी है जोकि हमास के ऑपरेशन में शामिल था और कोम शहर में मारा गया। अमीन पोर जोदाकी था जो IRGC की ड्रोन यूनिट का डिप्टी कमांडर था। इजयारल ने उसे एक सटीक हवाई हमले में मारा गिराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें