Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu-Kashmir News : शोपियां में पुलिस की छापेमारी जारी, कई घरों की ली जा रही तलाशी

March 27, 2025

Jammu-Kashmir News : शोपियां में पुलिस की छापेमारी जारी, कई घरों की ली जा रही तलाशी

Police raids continue in Shopian : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) से जुड़े मामलों में बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और संदिग्धों के घरों की तलाशी ले रही हैं। जिसके तहत आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

शोपियां में पुलिस की छापेमारी जारी,

शोपियां पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी यूएपीए के तहत दर्ज मामलों को लेकर की जा रही है। जांच में कुछ संदिग्ध लोग शामिल हैं और पुलिस उनके ठिकानों तक पहुंच चुकी है। घर की तलाशी के दौरान दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य वस्तुओं की जांच की जा रही है।

शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया यह कदम

पुलिस का कहना है कि यह कदम क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार छापेमारी सुबह शुरू हुई और कई इलाकों में एक साथ की गई। पुलिस ने सुरक्षा के लिए इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

छापेमारी में क्या मिला, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सबकुछ सामने आएगा। शोपियां जिला पहले भी आतंकवादी गतिविधियों के प्रति संवेदनशील रहा है।

यूएपीए के तहत यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की जाती है जो कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की है। यह छापेमारी कितने समय तक चलेगी यह जांच की प्रगति पर निर्भर करेगा।

18 मार्च को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के भटिंडी में घुसपैठ से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें कि इससे पहले 18 मार्च को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के भटिंडी में घुसपैठ से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। जम्मू में 10 स्थानों पर छापे मारे गए। बताया गया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर की गई।

इससे पहले एनआईए ने 13 दिसंबर 2024 को भी छापेमारी की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों समेत कुल 19 जगहों पर छापेमारी की गई थी। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के रियासी, बडगाम, अनंतनाग और बारामुल्ला जिलों में छापेमारी की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें