नेशनल डेस्क : आपने भी इस साल JEE Advanced 2025 की परीक्षा दी है, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Paper 1 और Paper 2 दोनों) अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि उन्होंने कितने प्रश्न सही किए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
आंसर-की कहां और कैसे चेक करें?
आंसर-की को चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया काफी आसान है। नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप तरीके को अपनाकर आप बिना किसी परेशानी के आंसर-की देख सकते हैं…
-सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — https://jeeadv.ac.in
-वेबसाइट के होमपेज पर आपको “JEE Advanced 2025 Answer Key” का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
-लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें Paper 1 और Paper 2 की आंसर-की उपलब्ध होगी।
-आप अपनी सीरीज के अनुसार आंसर-की को चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
-भविष्य के लिए आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा
अगर किसी उत्तर पर आपको आपत्ति है या लगता है कि आंसर-की में गलती हो सकती है, तो आपको आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए एक विशेष लिंक और तारीखें जारी की जाएंगी, जिनके तहत उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में अपने सुझाव या आपत्तियाँ भेज सकेंगे।
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट कब आएगा?
प्रोविजनल आंसर-की पर उम्मीदवारों की आपत्तियाँ मिलने के बाद, उसे विशेषज्ञों द्वारा जांचा जाएगा और फिर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। उसी के आधार पर JEE Advanced 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस प्रोविजनल आंसर-की की मदद से उम्मीदवारों को अपनी संभावित रैंक और स्कोर का अंदाज़ा लगाने में मदद मिलेगी। इसलिए समय रहते आंसर-की को चेक करना और यदि जरूरत हो तो आपत्ति दर्ज कराना जरूरी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...