नेशनल डेस्क: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के साथ जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह पांच दिन की रिमांड पर हैं। ज्योति की गिरफ्तारी के बाद जासूसी मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह ऐसे शख्स के साथ नजर आई है, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के दो दिन बाद दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में केक ले जाते पकड़ा गया था।
जब उससे केक लेकर जाने की वजह पूछी गई तो वह बिना कुछ कहे एंबेसी के अंदर चला गया। अब गिरफ्तार ज्योति उसी शख्स के साथ दिख रही है। बताया जा रहा है कि जब ज्योति पाकिस्तान में थी, तो उसने उस पार्टी का एक वीडियो भी बनाया था, जहां वह इस शख्स से मिली थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। इसी ऑपरेशन के तहत भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान के जासूसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी और पाकिस्तान से संपर्क
‘ट्रैवल विद जेओ’ नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाली ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान से संवेदनशील जानकारी साझा करने और पाकिस्तान के नागरिकों से संपर्क में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मल्होत्रा नियमित रूप से पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी दानिश से संपर्क करती थीं और उन्होंने 2024 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। आरोप है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां उन्हें भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा ने पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और संवेदनशील जानकारी साझा की।
पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थीं ज्योति
हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मुताबिक, पहलगाम हमले से पहले, ज्योति पाकिस्तान में थीं और वहां पाकिस्तानी नागरिकों और अन्य यूट्यूब प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कर रही थीं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तान के सूचना अधिकारियों से संपर्क में थीं और उन पर यह आरोप है कि उन्होंने भारतीय सैन्य और अन्य संवेदनशील जानकारी एकत्र की और पाकिस्तान को दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...