Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

 50 लाख की फिरौती मांगने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर काबू

August 6, 2024

 50 लाख की फिरौती मांगने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर काबू

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ढांड रोड पर भाखड़ा नहर के पास STF Ambala व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें मुठभेड़ में बदमाश अमित उर्फ मीता का पैर में गोली लग गई। जिसके बाद STF Ambala ने उसे काबू कर लिया। मुठभेड़ के चलते इलाके में फैली सनसनी फैल गई है। यह बदमाश अमित उर्फ मीता लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में आदर्श थाना के अंतर्गत आने वाली भाखड़ा नहर के समीप बदमाशों और एसटीएफ अंबाला के बीच मुठभेड़ में बदमाश अमित उर्फ मीता का पैर में गोली लगी। जिसके बाद एसटीएफ ने अमित को लेकर एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया है।

अमित कुरुक्षेत्र के एक नामी मॉल संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोपी है। जिसपर एसटीएफ अम्बाला नजर रखे हुई थी डीएसपी अशोक कुमार ने अमित को गोली लगने की पुष्टि की है और कहा कि उसकी एसटीएफ अंबाला से मुठभेड़ हुई थी ढांड रोड पर भाखड़ा नहर के समीप एसटीएफ अंबाला की टीम ने बदमाश को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। इस दौरान बदमाश अमित उर्फ मित्ता की टांग में गोली लगी। वहीं अस्पताल में थाना केयूके पुलिस की एक टीम बदमाश की निगरानी के लिए तैनात कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक गत माह सेक्टर-तीन में रहने वाले वीजा एजेंट वैभव शर्मा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखने वालों बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मांग पूरी न होने पर उन्होंने वैभव शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की जांच एसटीएफ अंबाला कर रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें