नेशनल डेस्क: भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका में 9/11 हमले के शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जिस तरह अमेरिका ने आतंकवाद का सामना किया, भारत भी बार-बार इस समस्या से जूझ चुका है।
न्यूयॉर्क के 9/11 मेमोरियल पर मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा, “यह जगह हमें याद दिलाती है कि अमेरिका की तरह भारत भी आतंकवाद के दर्द को महसूस कर चुका है। हम यहां एकजुटता दिखाने और यह बताने आए हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हमारा मिशन है।”
VIDEO | Head of the all-party delegation to five countries including the US Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) paid tribute to the victims of 9/11 terror attack in New York just after his arrival in the city for diplomatic outreach against Pakistan sponsored terrorism.
He says,… pic.twitter.com/0mK9l37H3o
— Press Trust of India (@PTI_News) May 25, 2025
अमेरिका की तरह भारत ने भी आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया
उन्होंने आगे कहा, “जैसे अमेरिका ने 9/11 के बाद हिम्मत दिखाई, वैसे ही भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद आतंकियों को उनके गढ़ में मारा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में करीब 100 आतंकियों को मौत की नींद सुलाया। हम उम्मीद करते हैं कि इस हमले के दोषियों और उन्हें सहायता देने वालों को इससे सबक मिला होगा, लेकिन अगर वे फिर से ऐसी हरकत करते हैं तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”
आतंकवाद कोई एक देश का मसला नहीं: शशांक मणि
इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी के नेता शशांक मणि भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “आतंकवाद कोई एक देश का मसला नहीं है, यह एक वैश्विक चुनौती है। ऑपरेशन सिंदूर से साबित हुआ है कि हमने आतंकवाद पर सफलतापूर्वक हमला किया है। भविष्य में भारत को विकसित बनाने के लिए आतंकवाद का पूरी तरह सफाया करना होगा और इसके लिए दुनिया के हर देश को साथ आना होगा।” इस प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति और अनुभव दुनिया के सामने साझा कर रहा है। इसके बाद यह टीम गुयाना, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया की भी यात्रा करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...