Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 : PM मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

April 19, 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 : PM मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान आरंभ होने पर शुक्रवार को मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने खासतौर से युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज 2024 का लोकसभा चुनाव शुरू हो गया। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 102 सीटों पर मतदान के बीच मैं इन सीटों पर मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध करता हूं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘मैं खासतौर से युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान करता हूं। आखिरकार, प्रत्येक वोट मायने रखता है और हर आवाज मायने रखती है।’’ उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में मतदाताओं से यह अपील की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें