Mandi Bus Accident : हिमाचल के मंडी शहर के पास सुबह करीब 4:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जहां चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी गई। इस हादसे में 31 यात्री घायल हो गए। बता दें कि बस कसोल (कुल्लू-मनाली) जा रही थी, जब यह दुर्घटना हुई। घायलों में से दो को गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें पहुंची।
#WATCH | Himachal Pradesh: A tourist bus overturned near Mandi town on the Chandigarh-Manali Highway at around 4:00 AM. The bus was en route to Kasol (Kullu-Manali) when the accident took place. A total of 31 passengers (including driver and conductor) sustained injuries. Two… pic.twitter.com/ylWP1QcQCn
— ANI (@ANI) April 13, 2025
तेज गति की वजह से हुआ हादसा
हादसे की जानकारी देते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज गति से गाड़ी चलाना है जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बस में सवार थे 38 लोग
मिली जानकारी के अनुसार, बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 38 लोग सवार थे। दुर्घटना में 31 यात्री घायल हो गये। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए नेरचुक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि शेष यात्रियों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
देखें लाइव :