Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मान सरकार का शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग; लुधियाना में 750 छात्रों ने दाखिला लिया

June 7, 2024

मान सरकार का शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग; लुधियाना में 750 छात्रों ने दाखिला लिया

चंडीगढ़। चुनाव नतीजे आने बाद मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस नए फैसले से पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, पंजाब की मान सरकार JEE/NEET और CLAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग शुरू करने जा रही है। शुरुआती चरण में यह कोचिंग लुधियाना के मेधावी छात्रों के आवासीय विद्यालय में 6 जून से शुरू होगी। आवासीय कोचिंग की इस नई पहल में पंजाब के 23 जिलों के कुल 750 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं।

कुल 750 छात्रों में से 350 छात्र JEE, 250 छात्र NEET और 150 छात्र CLAT जैसी व्यावसायिक परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। छात्रों को पंजाब सरकार की ओर से आवासीय कोचिंग निशुल्क दी जाएगी।

फिजिक्सवाला, अवंती और DIAS अकादमी जैसे बड़े संस्थानों के शिक्षक सरकारी स्कूलों के बच्चों को निशुल्क कोचिंग देंगे। इस कदम को गरीब बच्चों के सपनों को पंख देने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम कहा जा सकता है। कोचिंग का लाभ पंजाब के गरीब और पिछड़े बच्चों को मिलेगा।

इस आवासीय कोचिंग के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में देश के शीर्ष कॉलेजों के लिए तैयार किया जा रहा है। परीक्षा पास करने के साथ-साथ इस आवासीय कोचिंग की प्राथमिकता आत्मविश्वास निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को इन व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार करने पर भी बहुत जोर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें